Letter to Principals reg Practical and CCE marks of BA BSc BCom-_I__II_Year 2026

बी.एससी., बी.ए. एवं बी.कॉम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष 2026 के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना |CCE marks of BA BSc BCom-_I__II_Year 2026 

राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि बी.एससी., बी.ए. एवं बी.कॉम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (मुख्य परीक्षा 2026) के विद्यार्थियों के प्रायोगिक (Practical) एवं CCE (Continuous Comprehensive Evaluation) के अंक सूचना जारी होने के 3 दिनों के भीतर विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करें तथा उसकी हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा करें।

विश्वविद्यालय ने बताया है कि कई महाविद्यालय समय पर अंक अपलोड नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम (Result) Withheld (रोक दिए जाते हैं)। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर अंक अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो परिणाम रोके जाने की पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी।

इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय की अधिसूचना क्रमांक परीक्षा/2022/1363, दिनांक 06/09/2022 के अनुसार, विलंब से अंक जमा करने पर निर्धारित विलंब शुल्क जमा करने के बाद ही परिणाम में संशोधन किया जाएगा, जिसका भुगतान संबंधित महाविद्यालय द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *